Pregnancy Me Anar Khane Ke Fayde


गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला को वो हर चीज खानी चाहिए जो पोषक तत्वों से भरपूर हों। इन पोषक चीजों में अनार भी आता है तो शरीर को हाइड्रेट करने के साथ और भी अन्य चीज़े उपलब्ध कराता है। 


अनार के पोषक तत्व 

अनार कैल्शियम, फोलेट, आयरन, प्रोटीन, पोटेशियम, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट के साथ साथ फाइबर से भी भरपूर होता है।  

प्रेग्नेसी में अनार खाने के फायदे 

प्रेग्नेसी में अनार निम्न सहायता करता है -  

  • अनार रक्त को तो साफ करता ही है इसके अतिरिक्त वह यूरिनरी संक्रमण की समस्या को भी नहीं होने देता। 
  • अनार रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है।  
  • अनार प्रेगनेंसी में होने वाली मलती और लगातार हो रही उल्टी को भी कम करता है। 
  • कैल्शियम होने के कारण हड्डियों को मजबूती देता है। 
  • फाइबर से भरपूर होने के कारण कब्ज नहीं होने देता एवं पाचन की अन्य समस्या जैसे एसिडिटी आदि को भी दूर करता है। 
  • अनार विटामिन सी का अच्छा स्रोत होता है। विटामिन सी हमारे शरीर में आयरन को सोखने में सहायक होता है। और जब शरीर में उचित विटामिन सी और आयरन होता है तो इससे आयरन डिफिशिएंसी एनीमिया होने का खतरा भी कम हो जाता है।  
  • इसमें उपस्थिति पोटेशियम गर्भावस्था में होने वाली पैरो की ऐंठन में भी राहत देता है। 
  • प्रेगनेंसी में फोलेट अति आवश्यक होता है। यह भ्रुण के तंत्रिका तंत्र और न्यूरल ट्यूब का निर्माण करने से शिशु के मस्तिष्क का विकास सही तरीके से कराता है। प्रतिदिन एक गिलास अनार जा जूस फोलेट की आवश्यकता को 10 फीसदी तक पूरा करता है। 

    कितना अनार खाए? 

    हालाकि गर्भवति महिलाओं के लिए कोई मात्रा निर्धारित नहीं की गई है परंतु आपको एक व्यस्क की मात्रा से कुछ कम अनार का सेवन करना चाहिए।  
    एक व्यस्क 56gm से 226gm तक की मात्रा में रोज अनार का सेवन कर सकता है। 
    अनार को दिन में ही खाए रात में इसका सेवन न करें। 

    क्या अनार खाने का कोई नुकसान भी है? 

    अनार खाने से बहुत चिंताजनक नुकसान नहीं होते परंतु सावधानी से इसका सेवन करे।  
  • अधिक मात्रा में सेवन करने से अनार आपका वजन बढ़ा सकता है क्यूंकि इस फल में अधिक कैलोरी होती है। 
  • अनार का जूस कुछ दवाओं पर असर कर सकता है। अतः इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से राय लें। 
  • अनार के अर्क का या सप्लीमेंट्स का सेवन गर्भावस्था में नही करना चाहिए। क्योंकि इसके ऊपर अभी कोई भी वैज्ञानिक खोज प्राप्त नहीं हुई है।  
  • हर चीज बहुत अधिक मात्रा में हानिकारक हो सकती है चाहें वह कुछ भी हो। बहुत अधिक अनार का सेवन करने से आपके दातों का एनामेल भी खराब हो सकता है।